फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Issues regarding the shortage of DAP and Urea raised at the farmers' meeting.

Hardoi News: किसान पंचायत में उठे डीएपी और यूरिया की किल्लत के मुद्दे

Tue, 14 Jul 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Issues regarding the shortage of DAP and Urea raised at the farmers' meeting.
फोटो 38 : पिहानी किसान पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश चौहान। संवाद
पिहानी। आलू स्टोर के पास आयोजित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लोकतांत्रिक की मंगलवार को किसान पंचायत हुई। किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने मांग की कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश चौहान ने सूचना देने के बावजूद विभागीय अधिकारियों के पंचायत में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह अफसरशाही अब चलने वाली नहीं। अफसर जनता और अन्नदाता के प्रति जवाबदेह हैं। अपना रवैया सुधारें। पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। सरकार के पास जनता के दुख सुख से जुड़े मुद्दों के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश, राजीव सिंह, इशरत खां, राजीव सीए राकेश त्रिवेदी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। पंचायत में उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया। इसमें नगर में सई नदी के किनारों पर अवैध कब्जे, डीएपी और यूरिया की किल्लत, गन्ना क्रय केंद्रों पर अवैध वसूली रोकने, सस्ता और उन्नत बीज उपलब्ध कराए जाने, गरीब किसानों को पीएम आवास में वरीयता दिए जाने, नरधिरा मिश्रणपुरवा मार्ग बनवाए जाने विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने आदि की मांग से संबंधित मुद्दे उठाए गए। बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed