{"_id":"6af5f517aa5fb58b1d0d76d4","slug":"irregularities-in-payments-for-pesticide-spraying-and-drain-cleaning-recovery-recommended-hardoi-news-c-213-1-hra1001-160012-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दवा छिड़काव और नाली सफाई के भुगतान में गड़बड़ी, वसूली की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दवा छिड़काव और नाली सफाई के भुगतान में गड़बड़ी, वसूली की संस्तुति
विज्ञापन
संडीला। ग्राम पंचायत सिकरोहरी में दवा छिड़काव और नाली सफाई के नाम पर किए गए भुगतान में 45,770 रुपये की गड़बड़ी पकड़ में आई है। भुगतान में गड़बड़ी पर जांच अधिकारी जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने वसूली की संस्तुति की।
ग्राम पंचायत सिकरोहरी में दवा छिड़काव और नाली सफाई सहित अन्य कामों की जांच कराई गई। निवर्तमान प्रधान और तत्कालीन पंचायत सचिव ने वित्तीय नियमों का उल्लंघन कर भुगतान किया है। इसकी शिकायत गांव निवासी वकील आलोक कुमार द्विवेदी ने की थी। शिकायती पत्र पर जिला कृषि अधिकारी ने जांच की। शिकायतकर्ता के मुताबिक जांच में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार ने साल 2023 में बारिश के बाद मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और नाली सफाई पर 21 जुलाई 2023 को ई-ग्राम स्वराज के माध्यम से प्रधान के खाते में 45,770 रुपये भेजे।
पंचायत सचिव ने शासनादेश का हवाला देकर भुगतान को सही बताया था लेकिन जांच में आनुषंगिक और आकस्मिक व्यय के लिए रुपये एक साथ तीन वर्षों के लिए नहीं दिए जा सकते। साथ ही कार्यों का भुगतान संबंधित फर्म और श्रमिकों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से किया जाना चाहिए था। जांच आख्या में निवर्तमान प्रधान और पंचायत सचिव पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट डीएम और सीडीओ को भेज दी है।