{"_id":"d79f5e792e569e95f4eda824f22057b5","slug":"iran-s-health-sudharengi-up-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान की सेहत सुधारेंगी यूपी की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान की सेहत सुधारेंगी यूपी की दवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की दवाओं से ईरान के लोगों की सेहत
विज्ञापन
सुधरेगी। जल्द ही यूपीडीपीएल निर्मित एंटी बायोटिक एवं अन्य दवाएं ईरान के
दवा बाजार में दिखेंगी। सूबे के राज्यमंत्री नितिन बंसल और ईरान के
एम्बेस्डर के बीच दिल्ली में हुई वार्ता में इस मुद्दे पर सहमति बनी है।
स्वास्थ्य विभाग पूरी कार्ययोजना तैयार करके जल्द ही मुख्यमंत्री को सौंपेगा। मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद यह मसौदा केंद्र सरकार के मार्फत ईरान सरकार को भेजा जाएगा। अमर उजाला से खास बातचीत में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने दवा आपूर्ति के संबंध में चल रही विभागीय तैयारी का खुलासा किया।
राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान ईरान के एम्बेस्डर से दवा व्यापार के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान ईरान की ओर से यहां की दवाओं की गुणवत्ता एवं मूल्य पर आयात की पहल की गई। ईरान के एम्बेस्डर ने उत्तर प्रदेश ड्रग्स फार्मास्युटिकल लिमिटेड (यूपीडीपीएल) की स्थिति की जानकारी लेने के बाद अपनी सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही है।
राज्यमंत्री ने कहा कि ईरान को दवा निर्यात करने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मसौदा तैयार किया जा रहा है। इस मसौदे को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ईरान के अम्बेस्डर को दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा।
दवा व्यापार के तकनीकी पहलुओं से जुड़ी कार्रवाई पूरी होने के बाद केंद्र सरकार के मार्फत ईरान सरकार को मसौदा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपीडीपीएल निर्मित दवाएं ईरान भेजे जाने से दोहरा फायदा मिलेगा। उत्पादन बढ़ने के साथ ही यूपीडीपीएल की स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर हो सकेगी।
यूपीडीपीएल की स्थिति में सुधार उत्तर प्रदेश ड्रग्स फार्मास्युटिकल लिमिटेड (यूपीडीपीएल) को पूर्ववर्ता बसपा सरकार ने बंद कर दिया था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संस्थान को दोबारा शुरू करने की इच्छा जताई।
इस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल को सौंपी। काफी प्रयासों के बाद यह फैक्ट्री दोबारा शुरू हो गई है। इसकी दवाओं की सेल बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।