{"_id":"66bfd743b20992e9040fd144","slug":"involved-in-the-murder-of-an-advocate-a-reward-of-rs-25-thousand-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118409-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधिवक्ता की हत्या में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधिवक्ता की हत्या में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी शातिर को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद भागते शातिर के गिर जाने से पैर भी टूट गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ है। अधिवक्ता हत्याकांड में यह सातवीं गिरफ्तारी है। अभी एक और आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
शहर में सिनेमा चौराहा के पास वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा की 30 जुलाई को उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों में से मुख्य शूटर राम सेवक और नीरज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। साजिशकर्ता सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बीरे यादव, आदित्यभान सिंह, नृपेंद्र त्रिपाठी और शिखर गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया था। घटना के दिन बाइक चला रहे जोगीपुर निवासी राजवीर और रामू महावत की तलाश पुलिस कर रही थी। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर से जानकारी मिली थी कि राजवीर अपने गांव आया है और वहां से कहीं जाने के लिए निकला है। इस पर पुलिस टीम ने तत्योरा-बेहटी मार्ग पर घेराबंदी कर दी। राजवीर ने पुलिस देखकर फायरिंग की और भागने लगा। इसी दौरान वह गिर गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पैर टूट जाने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा, शहर कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा, सदर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गिरि, रेल वेगंज चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार, जेल चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह, सर्विलांस के प्रभारी संतोष सिंह, सिपाही ओमवीर सिंह, अंकुर चौहान, यादवेंद्र आदि शामिल रहे।