फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Invitation with Akshat: Do bhajans, light lamps...Apne Ram has come

अक्षत के साथ निमंत्रण : भजन करें, दीप जलाएं...अपने राम आए हैं

Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Invitation with Akshat:

Do bhajans, light lamps...Apne Ram has come
हरदोई। श्री राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के बालरूप को विराजित किया जाएगा। इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए संघ और विचार परिवार इन दिनों लगा हुआ है। पूजित अक्षत, पत्रक और राम मंदिर का चित्र घर घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि 22 जनवरी को दिवाली मनाएं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच राम भक्त एकत्र हों और भजन कीर्तन करें। अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह एलईडी स्क्रीन लगाकर देखे जाएं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह संजीव खरे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने सोमवार को शहर के पेनीपुरवा में घर घर दस्तक देकर पूजित अक्षत, पत्रक और राम मंदिर का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन


हर हिंदू परिवार तक पहुंचाए जाएंगे पूजित अक्षत
आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव खरे ने बताया कि जनपद के प्रत्येक हिंदू परिवार तक पूजित अक्षत 15 जनवरी तक पहुंचा दिए जाएंगे। इस कार्य में जनपद स्तर पर 30 लोगों की एक टोली लगाई गई है। यह टोली अक्षत वितरण के साथ ही जिले में चल रहे निमंत्रण कार्य की समीक्षा भी कर रही है। प्रत्येक खंड (ब्लाॅक व नगर निकाय) में 20-20 लोगों की टोली अक्षत वितरण में लगाई गई है। न्याय पंचायत स्तर पर भी औसतन 12 लोगों की टोली अक्षत वितरण का कार्य कर रही है। एक दिन में औसतन एक व्यक्ति 15 परिवारों तक पहुंच सकता है। इसी लिहाज से पूरी कार्य योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 43 टोलियां कर रहीं अक्षत वितरण
हरदोई शहर में यूं तो 25 बस्तियां संघ की दृष्टि से हैं, लेकिन अक्षत वितरण के लिए 43 टोलियां बनाई गई हैं। शहर के छोटे बड़े 43 मंदिरों में पूजित अक्षत कलश भी स्थापित हैं। यहां हर शाम आरती भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed