{"_id":"67912fefce19c7a3ac04c2b4","slug":"internet-connections-will-be-installed-in-secretariats-hardoi-news-c-213-1-hra1001-125789-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सचिवालयों में लगाए जाएंगे इंटरनेट कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सचिवालयों में लगाए जाएंगे इंटरनेट कनेक्शन
Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
22 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर।
- फोटो : 22 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट : इंपैक्ट का लोगो लगा दें
फोटो-33- 22 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर।
- डीएम ने पंचायत सचिवों को कनेक्शन और नियमित रिचार्ज की सौंपी जिम्मेदारी
- 1,293 ग्राम पंचायतों में लगवाए जाएंगे राउटर्स, 50 मीटर परिधि में वाई-फाई की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जल्द ही जिले के 1,293 पंचायत सचिवालयों पर स्थाई इंटरनेट कनेक्शन और परिसर वाई-फाई युक्त होंगे। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने सभी पंचायत सचिवों को पंचायत सचिवालयों पर हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन और वाई-फाई के लिए राउटर्स लगवाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कहा है कि पंचायत सचिवालय से कम से कम 50 मीटर परिधि में वाई-फाई उपलब्ध रहनी चाहिए।
मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक गांवों में पंचायत सचिवालयों की स्थापना और ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं और सुविधा दिए जाने की व्यवस्था में इंटरनेट की बाधा को दूर किया जाएगा।
अमर उजाला ने 22 जनवरी के अंक में पंचायत सचिवालयों पर काम कराए जाने की हकीकत बताती खबर रिचार्ज कराने में पंचायत सचिवों की मनमानी सचिवालय में मोबाइल के नेट से हो रहा काम शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
खबर अधिकारियों ने संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से सभी पंचायत सचिवों को पंचायत सचिवालयों पर हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन स्थाई तौर पर कराने और वाई-फाई के लिए राउटर्स लगवाए जाने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवालयों पर मोबाइल के नेट से काम किए जाने पर डीएम ने नाराजगी भी जाहिर की है। सभी पंचायत सचिवों की वर्चुअल बैठक की गई है। सभी पंचायत सचिवों से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन, राउटर्स लगवाएं। जहां पर लैंडलाइन कनेक्शन होने में दिक्कत हो, वहां पर टॉवर लगवाकर नेट उपलब्ध कराया जाएगा।