{"_id":"6a44030d040ceba69a04ab0b","slug":"interlocking-roads-to-drive-village-development-project-worth-five-crore-rupees-hardoi-news-c-213-1-hra1001-152355-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इंटरलॉकिंग सड़कों से गांवों का होगा विकास, पांच करोड़ से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इंटरलॉकिंग सड़कों से गांवों का होगा विकास, पांच करोड़ से होगा काम
विज्ञापन
फोटो-12- मंदिर के सौंदरीकरण का भूमि पूजन करते विधायक रामपाल वर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। एक दर्जन गांवों में करीब पांच करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग सड़कें बनवाई जाएंगी। मंगलवार को विधायक आशीष सिंह आशू ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के कामों का शिलान्यास किया। सड़क बनने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विधायक ने बटन दबाकर शिलापटों का अनावरण किया। कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा क्षेत्र के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष योगदान रहता है। कहा कि बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में 5.07 करोड़ रुपये से सड़कें बनवाई जाएंगी। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होगा, संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना हमारा संकल्प है। इस दौरान शिवराज सिंह बाबा, दीपा विश्वास, ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह मुन्ना, रमेश वर्मा, अनुराग पटेल, बीडीओ पवन कुमार, अधिशासी अभियंता प्रदीप पाल, जेई आशीष पाल, जय सिंह, अनूप यादव, नीरज कुमार और अजीत कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
91 लाख से होगा बाबा लंगड़ेदास मंदिर का जीर्णोद्धार, विधायक ने किया भूमि पूजन
कछौना। लखनऊ रोड स्थित बाबा लंगड़ेदास मंदिर का 91 लाख रुपये से सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार कराया जाएगा। मंगलवार को विधायक रामपाल वर्मा ने भूमि पूजन कर काम की शुरुआत कराई। मंदिर का काम मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना में कराया जाएगा। पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी ने बताया कि मंदिर के सुंदरीकरण में एक यात्री हॉल, सोलर पैनल, इंटरलॉकिंग, बेंच, वाटर कूलर आदि के काम कराए जाएंगे। इन कामों पर 91 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर उप्र राज्य पर्यटन विभाग निगम के सहायक अभियंता अनमोल त्रिपाठी, ठेकेदार राकेश शुक्ला, रजनीश सिंह, दुष्यंत सिंह, अनूप, डॉ. शिवराज पटेल, अमित सिंह मौजूद रहे। (संवाद)