{"_id":"57c486114f1c1b644b2cb9a6","slug":"inter-college-were-moving-in-primary-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेज में चलती मिलीं प्राइमरी की कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कालेज में चलती मिलीं प्राइमरी की कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Teacher Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डीआईओएस ने सोमवार को लालपालपुर के द्रोण पाल शांती देवी सरस्वती इंटर कालेज का निरीक्षण किया। कालेज में प्राइमरी की कक्षाएं संचालित मिलीं। डीआईओएस ने प्राइमरी की मान्यता की कापी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके अलावा छात्रों की उपस्थिति कम होने और प्रबंध समिति का चुनाव न कराने पर प्रधानाचार्य को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
डीआईओएस कमलाकर पांडेय सोमवार की सुबह लालपालपुर के द्रोण पाल शांती देवी सरस्वती इंटर कालेज पहुंचे। कक्षा 12 की उपस्थित पंजिका नहीं बनी थी। बच्चे भी नहीं मिले। कक्षा 10 की उपस्थित पंजिका पर छात्रों के नाम नहीं लिखे गए थे। जबकि कक्षा 10 के छात्र उपस्थित मिले। कक्षा 11 में 13 और कक्षा 9 में मात्र 18 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय की प्रबंध समिति की जानकारी पर बताया गया कि प्रबंध समिति का चुनाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस पर डीआईओएस ने छात्रों की उपस्थिति कम मिलने और प्रबंध समिति का चुनाव न होने पर प्रधानाचार्य को नोटिस दिया है। यहां पर कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। डीआईओएस ने प्रबंध से प्राइमरी स्तर की मान्यता की कापी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग से कक्षा छह से 12 तक की मान्यता होती है। विद्यालय की प्राइमरी स्तर की मान्यता है। इसकी जांच की जाएगी। मान्यता की कापी मांगी गई है।
विज्ञापन