फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Insurance company attempted theft

इंश्योरेंस कंपनी में चोरी का प्रयास

Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Insurance company attempted theft
जांच-पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए पुलिस लाइंस के सामने एक इंश्योरेंस कंपनी का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। मगर उनके हाथ कुछ नहीं लगा। चोरों की तोड़फोड़ से कंपनी को हजारों रुपये को नुकसान हुआ। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी प्रमोद अग्रवाल के आवास में नेशनल इंश्योरेंश कंपनी का कार्यालय  है। शुक्रवार को कंपनी के लोग आफिस बंद कर घर चले गए। रात में चोर कंपनी के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुस आए और कार्यालय में रखी सभी सेफ आदि को तोड़ कर उसमें नकदी खोजते रहे।
विज्ञापन


मगर उनको कुछ नहीं मिला। इस पर वह कार्यालय में तोड़ फोड़ कर चले गए। शनिवार की सुबह जब सफाई कर्मी सुरेश कार्यालय खोलने पहुंचा तो वहां की हालत देख कर प्रबंधक प्रवीण कुमार गुप्ता को घटना की जानकारी दी। इस पर वह कार्यालय पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर रेलवे गंज चौकी प्रभारी अरुणेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि चोर कुछ भी ले जा नहीं सके। मगर उनके अलमारी आदि में तोड़ फोड़ करने के कारण हजारों को नुकसान हुआ है। मुख्य सड़क पर हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शहर में विगत तीन चार दिनों से लगातार चोरियों हो रही हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी अरुणेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed