फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Instructions to deduct the salary of 26 including 21 junior residents

Hardoi News: 21 जूनियर रेजिडेंट समेत 26 का वेतन काटने के निर्देश

Sat, 08 Jul 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Instructions to deduct the salary of 26 including 21 junior residents
हरदोई। बायोमीट्रिक हाजिरी की रिपोर्ट देखने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने तीन सीनियर रेजिडेंट, 21 जूनियर रेजिडेंट और दो ट्यूटर के खिलाफ गैरहाजिरी वाले दिनों का वेतन रोक देने के आदेश जारी किए हैं। एक दिन से लेकर 15 दिन तक की गैरहाजिरी एक ही महीने में मिली है।
विज्ञापन

दरअसल, मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में चिकित्सकों की मौजूदगी न रहने को लेकर अक्सर शिकायतें आती हैंं। वहीं, जिला अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित होता है। यहां मरीजों का इलाज करने के लिए एसआर और जेआर की तैनाती है। शुरुआती दिनों में चिकित्सकों के अस्पताल से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहने की शिकायतें मिलने पर बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई। आठ बायोमीट्रिक मशीनें लगी हैं। विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जून में बायोमीट्रिक हाजिरी का रिकॉर्ड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने निकलवाकर जांच कराई। इसमें पता चला कि बड़ी संख्या में एसआर और जेआर समेत दो ट्यूटर भी कई दिन गैर हाजिर रहे। हालांकि इनमें से एक डाॅ. धर्मेंद्र कुमार गौतम लंबे अवकाश पर होने के कारण पूरे माह ही रिपोर्ट में गैरहाजिर मिले। प्राचार्य डाॅ. देश दीपक तिवारी ने गैर हाजिर के दिनों की बायोमीट्रिक पर उपस्थिति शॉर्ट होने के कारण वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सर्वर नहीं करता काम तो हम क्यों भुगतें अंजाम

नाम न छापने के अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज के एसआर और जेआर कहते हैं कि बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराने में समस्या आती है। अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद भी सर्वर में समस्या के कारण हाजिरी नहीं लगती है। इसकी जानकारी कई बार वरिष्ठजनों को दी जा चुकी है,लेकिन सर्वर की समस्या दूर नहीं हो रहीं। अब सर्वर में समस्या है तो इसके लिए जेआर और एसआर को सजा नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed