फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Instructions for suspension of VDO for delay in verification of application of Family Benefit Scheme

Hardoi News: पारिवारिक लाभ योजना के आवेदन सत्यापन में देरी पर वीडीओ के निलंबन के निर्देश

Fri, 20 Feb 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Instructions for suspension of VDO for delay in verification of application of Family Benefit Scheme
फोटो 21 : माधौगंज ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करतीं सीडीओ सान्या छाबड़ा। संवाद
माधौगंज/बिलग्राम। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने पारिवारिक लाभ योजना के आवेदन के सत्यापन में लापरवाही पर समाज कल्याण विभाग के ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, ब्लॉक माधौगंज कार्यालय में बिजली के तार लटकते मिले। अभिलेख अधूरे होने पर पटल सहायक से नाराजगी जाहिर की। वहीं, ऑडिट अभिलेख में कमियों पर असंतोष जताया और सुधार के निर्देश दिए। बिलग्राम के ककराखेड़ा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

सीडीओ ने शुक्रवार को माधौगंज ब्लॉक के निरीक्षण में परिसर में ही बीआरजीएफ से बनवाए जाने वाले सभागार के करीब 15 साल से अधूरे होने पर बीडीओ से जानकारी ली। निर्देश दिए कि उत्तरदायित्व सहित आख्या तलब की। आईजीआरएस, अन्य शिकायती पत्रों के निस्तारण और आख्या रजिस्टर में दर्ज न किए जाने पर नाराजगी जताई। अभिलेख दर्ज किए जाने के निर्देश के साथ पटल सहायक को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पशुआश्रय स्थलों में चारा, दाना आदि के अभिलेखों का मिलान किया। बिजली की लटकती वायरिंग पर बीडीओ सर्वेश कुमार को तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों के ऑडिट अभिलेख में कमियों पर एडीओ पंचायत अरविंद कुमार से नाराजगी जाहिर की। बीडीओ सहित कर्मियों को स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम के ककराखेड़ा गांव में सीडीओ ने चौपाल में समस्याएं सुनीं। एसडीएम एन राम और बीडीओ नीरज शर्मा को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों को योजनाओं व कार्यक्रमों और पात्रता की जानकारी दी। कछुआ तालाब को देखा और कहा कि तालाब के सुंदरीकरण के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। आंगनबाड़ी के स्टाॅल पर सीडीओ ने गर्भवती धूप श्री की गोदभराई और बालिका जैस्मीन के अन्नप्राशन की रस्म पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed