फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Instead of 50 meters on fears of piracy

चोरी की आशंका पर 50 के मीटर बदले

Sun, 25 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 25 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Instead of 50 meters on fears of piracy

बिजली विभाग का चेकिंग अभियान शनिवार को कोयल बाग

विज्ञापन
कालोनी में चलाया गया। जहां विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में 70 कनेक्शनों की जांच की गई। जिनमें मीटरों में गड़बड़ी और बिजली चोरी की आशंका पर उन्हें बदला गया।

साथ ही बकाया अदा न कर पाने में सक्षम को ओटीएस का लाभ दिया गया और कईयों के लोड भी बढ़ाए गए। अभियान से उपभोक्ताओ में हड़कंप की स्थिति बनी रही। विद्युत चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए चल रहे अभियान में शनिवार को कोयल बाग कालोनी में चेकिंग की गई।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके आर्या समेत अधिशासी अभियंता आरबी कटियार समेत एसडीओ सत्येंद्र पांडेय व पंकज भारती के अलावा जेई आशीष श्रीवास्तव, पियूष वर्मा, अंबिका प्रसाद व केपी सिंह ने कोयल बाग कालोनी में टीम के साथ चेकिंग की, जिसमें 70 उपभोक्ताआें के कनेक्शनों की जांच की गई।

चेकिंग टीम ने कनेक्शनों की जांच में 50 उपभोक्ताओं के मीटर में कुछ गड़बड़ी की आशंका मिली। जिसमें उन सभी उपभोक्ताओं के मीटरों को बदल दिया गया। इसके साथ ही बकाया जमा न करने पर सात उपभोक्ताओं का ओटीएस के तहत पंजीकरण किया गया।

सात उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए तथा चार नए कनेक्शन किए गए। विद्युत विभाग ने चेकिंग सरकारी क्वार्टरों में रहने वालों पर सबसे अधिक शिकंजा कसा, जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed