{"_id":"665e2db2d96b64d4cf0ea894","slug":"inspector-who-went-to-stop-mining-attacked-report-filed-hardoi-news-c-12-1-knp1008-709094-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खनन रोकने गए निरीक्षक पर हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खनन रोकने गए निरीक्षक पर हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। खनन रोकने गए खनन अधिकारी को तीन लोगों ने हमला कर दिया। खनन में लगी रीपर मशीन छुड़ाने की कोशिश की। खनन अधिकारी ने तीन खनन माफिया पर सरकारी काम में बाधा डालने और हमला किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। एक रीपर को पुलिस सुपुर्दगी में दे दिया है।
खनन अधिकारी अजीत सिंह और खनन निरीक्षक सुभाष ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गोपनीय सूचना पर सोमवार देर शाम खननस्थल चौधरियपुर गांव पहंचे। यहां पर खनन माफिया ने सरकारी वाहन को घेर लिया और कार्रवाई से रोका। इसकी सूचना पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने घेराबंदी की। इससे खनन माफिया अपने गांव की ओर ट्रैक्टर-ट्राॅली और रीपर लेकर भाग निकले। इस दौरान एक रीपर को घटकना पुलिया के पास कब्जे में लिया।
देर शाम खनन अधिकारी की तहरीर पर सांडी पुलिस ने घटकना निवासी और पूर्व प्रधान के पति मुनेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना व इनके दोनों पुत्र अंकित व मोहित आदि पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिना अनुमति के खनन करने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)