{"_id":"5f22d04e8ebc3ea08c1eed2f","slug":"inspection-of-100-bed-hospital-in-hardoi-hardoi-news-knp5740728141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने किया 100 शैय्या वाले चिकित्सालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने किया 100 शैय्या वाले चिकित्सालय का निरीक्षण
विज्ञापन
हरदोई जिले की नोडल अधिकारी डिंपल वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को शहर स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी ने व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
डीएम पुलकित खरे ने जनपद में कोविड-19 के मरीजों के लिए बनाए गए सभी एल-1 हास्पिटलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसी व्यक्ति के पॉजीटिव आने पर उसके कांट्रैक्ट ट्रेसिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कहा कि जो भी कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं, उनमें सभी का एंटीजेंट टेस्ट किया जा रहा है। सक्रिय मरीजों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है।
नोडल अधिकारी डिंपल वर्मा ने बैठक में कोरोना कंट्रोल रूम की व्यवस्था एवं संक्रमण की जांच के लिए किए जा रहे टेस्टों के संबंध में सीएमओ से जानकारी ली। नोडल अधिकारी डिंपल वर्मा ने सीएमओ सूर्यमणि त्रिपाठी के साथ नया गॉव स्थित 100 शैय्या वाले कोरोना हास्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से मरीजों के उपचार व उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रीन रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजो से जानकारी ली और उनसे दूरभाष पर बात की।
विज्ञापन
उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता जांची और उस पर संतोष जताया। साथ ही भोजनालय का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश, ईओ पालिका रवि शंकर शुक्ला, तहसीलदार सदर रामवीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।