{"_id":"65d4ec6da668b9297f024436","slug":"inquiry-given-to-lokayukta-on-development-works-of-girdharpur-hardoi-news-c-213-1-hra1001-110838-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गिरधरपुर के विकास कार्यों की लोकायुक्त को दी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गिरधरपुर के विकास कार्यों की लोकायुक्त को दी जांच
Tue, 20 Feb 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड कोथावां की ग्राम पंचायत गिरधरपुर में कराए गए विकास कार्यों और आय-व्यय की जांच लोकायुक्त से कराई जाएगी। उप लोकायुक्त ने गांव की जांच के लिए लखीमपुर खीरी के तीन अधिकारियों को नामित करते हुए समिति का गठन किया है। मंडलायुक्त ने 15 मार्च तक समिति से जांच रिपोर्ट तलब की है।
मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की ओर से लोकायुक्त जांच के संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि कोथावां की ग्राम पंचायत गिरधरपुर दिनेश कुमार ने लोकायुक्त में परिवाद दायर किया है। इस पर पूर्व प्रधान सरजू देवी और पंचायत सचिव अमर सिंह पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।
उप लोकायुक्त के आदेश पर लखीमपुर खीरी के जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता को नामित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने जांच के लिए समिति को ग्राम पंचायत गिरधरपुर के सभी अभिलेख प्राप्त कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को भी आदेश दिए हैं। कहा है कि समिति को समय से सभी अभिलेख प्राप्त करा दिए जाएं ताकि, 15 मार्च तक जांच रिपोर्ट प्राप्त हो सके।