फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent girl cried then hit the whole family: young man injures himself by attacking wife, daughter and son

मासूम रोई तोे पूरे परिवार को बांका मारा: युवक ने पत्नी, बेटी और बेटे पर हमला कर खुद को किया घायल

Sun, 16 Jan 2022 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jan 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl cried then hit the whole family: young man injures himself by attacking wife, daughter and son
हमले में घायल हुए घर के लोग - फोटो : amar ujala
हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के गौसा गांव में सात माह की बच्ची के रोने पर हुए विवाद में युवक ने पत्नी, बेटी और बेटे पर बांके से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुुद को भी घायल कर लिया। चारों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के गौसा गांव निवासी कन्हैया लाल (28) खेती करता है।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी विमला (23), बेटी सोनाक्षी (6), बेटा कार्तिक (4) और सात माह की बेटी है। कन्हैया के छोटे भाई राजेश का घर पड़ोस में ही है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे राजेश चीख पुकार सुनकर कन्हैया के घर पहुंचा। वहां विमला, सोनाक्षी, कार्तिक और कन्हैयालाल लहूलुहान मिले।
विज्ञापन


चारों की हालत काफी गंभीर होने पर राजेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। विमला ने राजेश को बताया कि रात नौ बजे वह खाना बना रही थी। मासूम पुत्री के रोने पर पति ने उसे चुप कराने के लिए कहा। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इस पर पति ने बांके से पहले उसके हाथों, सिर व गर्दन पर कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बेटी सोनाक्षी और बेटे की गर्दन पर भी वार किए। इसके बाद खुद पर भी हमला कर लिया। बताते हैं कि सोनाक्षी की गर्दन में गहरा घाव है। प्रभारी निरीक्षक बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में है, पूछताछ में पता चला है कि कन्हैयालाल को अक्सर दौरे पड़ते हैं। वह मानसिक संतुलन खो देता है। वारदात के समय भी यही हुआ। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed