{"_id":"66059eedbaa4d6c6fd0f63da","slug":"innocent-child-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-snatching-him-from-his-mothers-lap-and-throwing-him-on-the-road-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112507-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत, मां की गोद से छीनकर सड़क पर पटकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत, मां की गोद से छीनकर सड़क पर पटकने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के चनोखर गांव में चार साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार में बाइक चलाने से रोकने पर तीन युवकों ने मासूम को मां की गोद से छीनकर सड़क पर पटक दिया और इससे उसकी मौत हो गई।
बघौली थाना क्षेत्र के चनोखर निवासी अखिलेश पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी सोनी अपने चार वर्ष के इकलौते पुत्र शिवांश और तीन बेटियों के साथ गांव में रहती है।
सोनी के मुताबिक बुधवार की शाम को गांव के कुछ लोग नशे की हालत में मकान के बाहर सीसी रोड पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। इस पर सोनी ने उन्हें हादसे का डर बताते हुए बाइक धीमे चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि नाराज बाइक सवारों ने सोनी को लात-घूसों से पीटा और उसके बेटे शिवांश को छीनकर सड़क पर फेंक दिया। गुरुवार सुबह परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा विमलेश ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उन्होंने गांव के तीन लोगों पर शिवांश की हत्या करने का आरोप लगाया है।
दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में कोई जाहिरा चोट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।