{"_id":"67a641dc49e39d050a0df355","slug":"innocent-child-dies-due-to-drowning-in-water-filled-pit-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126559-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पानी भरे गड़्ढे में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पानी भरे गड़्ढे में डूबने से मासूम की मौत
Fri, 07 Feb 2025 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के उचवल में स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास खेलते समय पानी के गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उचवल में स्थित ईंट भट्ठे पर जगदीश अपनी पत्नी सुमन के साथ ईंट पथाई करता है। शुक्रवार को भी वह दोनों पथाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पुत्री काव्या (3) मिट़्टी गीली करने के लिए गड्ढे में भरे गए पानी में खेलते समय गिर गई।
लगभग दो घंटे बाद इसका पता चलने पर जगदीश ने शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी ईंट भट्ठा मालिक को दी। इसके बाद यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)