फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent boy got locked in car, died due to suffocation

Hardoi News: कार में घुसकर लॉक हो गया मासूम, दम घुटने से मौत

Wed, 20 May 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Innocent boy got locked in car, died due to suffocation
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के टिकारी गांव में हौद में नहाने के बाद पास खड़ी पूर्व प्रधान की कार में मासूम बंद हो गया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर उसके बाबा तलाशते हुए पहुंचे, तो उन्होंने कार में झांका। कार में मासूम का शव पीछे की सीट पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर फफोले पड़ गए थे।
विज्ञापन

टिकारी निवासी रामचंदर खेती करते हैं। उनके चार बच्चों में दूसरे नंबर का अभय (5) गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। अभय के बाबा रमेश ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे अभय नेकर पहनकर गांव के ही पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह की हौद में नहाने गया था। साथ में कई और बच्चे भी गए थे। काफी देर तक अभय वापस घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की। हौद के पास ही पूर्व प्रधान की कार खड़ी थी। शाम लगभग चार बजे रमेश ने कार में झांककर देखा, तो पीछे की सीट पर अभय पड़ा था। इसी बीच सत्यपाल सिंह भी वहां आ गए। कार खोली गई, लेकिन तब तक अभय की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि नहाने के बाद अभय कार में घुस गया और इसके बाद कार लॉक हो गई तो वह बाहर नहीं निकल पाया। तेज धूप में कार खड़ी होने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed