फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inmate's body hanged on a trap in the in-laws house

ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 08 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 08 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Inmate's body hanged on a trap in the in-laws house
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala

हरदोई।  हरपालपुर थाना क्षेत्र के बम्हरौली में देर शाम विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, ससुर और सास पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी आशाराम बाजपेई ने बेटी कोमल (22) की शादी करीब एक साल पहले बम्हरौली निवासी ध्रुव कुमार के साथ की थी। पिता ने बताया कि शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज दिया था। बताया कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में भैंस, चेन व दो लाख रुपये की मांग क रने लगे।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जता दी थी। इसके बाद से ससुरालीजन बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत कई बार बेटी ने फोन पर की थी। इस पर बेटी को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। आशाराम ने बताया कि मंगलवार करीब सात बजे ध्रुव ने फोन किया बताया कि बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर आशाराम गांव के लोगों के साथ बम्हरौली पहुंचा। बेटी का शव कमरे में साड़ी से फंदे पर लटका मिला। आशाराम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। आशाराम ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ध्रुव कुमार, ससुर उमेश और सास सुनीता पर बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।


एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed