फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inllegal possession demanding performance

अवैध कब्जे हटवाने की मांग को प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 11 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Inllegal possession demanding performance

पिहानी कसबे  के  प्राचीन कब्रिस्तान में हो रहे अवैध

विज्ञापन
कब्जे को रोके जाने की मांग को लेकर कस्बावासियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन से पूर्व पिहानी थाना क्षेत्र के मोहम्मद यूनुस ने बताया कि पिहानी के प्राचीन कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ दबंग अवैध कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि नंबर 1050 है, जो सुन्नी वक्फ बोर्ड में दर्ज है, जिसका वक्फ नंबर 585 है।

इसमें उन लोगों के पूर्वजों की कब्रें हैं और वर्तमान समय में भी मृतकों को दफनाते चले आ रहे हैं। अब कुछ लोग कब्रिस्तान की पड़ी भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। कसबेवासियों ने आरोप लगाया कि जब कसबावासियों ने इस अवैध कब्जे करने से मन किया, तो उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दे दी गई।

हद तो तब हो गई जब शुक्रवार को शाम को भूमि पर कब्जा करने के लिए मिट्टी भी डलवाने लगे। आरोप लगाया कि कसबेवासियों के विरोध करने पर मारपीट करने पर भी ये लोग उतारू हो गए। इस दौरान कसबेवासियों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन देकर कब्रिस्तान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की जांच कराकर रोकने की मांग की है।

लोगों ने कहा कि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं और कभी भी कोई बड़ी मारपीट की घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर नवी हसन, मो. लईक, मासिम, हासिम एवं इकबाल आदि समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed