फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Infant puts burst balloon in mouth, dies after it gets stuck in windpipe

Hardoi News: फूटा गुब्बारा मासूम ने मुंह में रखा, श्वास नली में फंसने से मौत

Sat, 31 Jan 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Infant puts burst balloon in mouth, dies after it gets stuck in windpipe
फोटो-08- पाली पीएचसी में पुत्र के शव को देखते टीटू साथ में थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार। संवाद
विज्ञापन

फोटो-10- सूर्यांश। फाइल फोटो
- पाली थाने के सरकारी आवास में खेल-खेल में हुई घटना
- पिता बदायूं निवासी पुलिस कर्मी पाली थाने में पैरोकार के पद पर हैं तैनात
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पाली (हरदोई)। थाने के पास सरकारी आवास में पुलिस कर्मी के मासूम बेटे ने खेल-खेल में फूटा गुब्बारा मुंह में रख लिया। गुब्बारा श्वास नली में जाकर फंस गया। गंभीर हालत में परिजन और साथी पुलिस कर्मी उसे पीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार को हुई।
बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी टीटू पुलिसकर्मी हैं। इन दिनों उनकी तैनाती पाली थाने में पैरोकार के पद पर है। टीटू ने बताया कि आवास में वह, पत्नी ममता, आठ माह का पुत्र सूर्यांश और 13 वर्षीय उनकी भांजी अनुष्का रहती है। शुक्रवार की सुबह वह ड्यूटी पर गए थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11:30 बजे कमरे में सूर्यांश भांजी के साथ खेल रहा था। इस दौरान गुब्बारा फूट गया। फूटा गुब्बारा सूर्यांश ने मुंह में रख लिया। गुब्बारा श्वास नली में जाने से सूर्यांश को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। पीएचसी में चिकित्सक ने सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर लिए गए। सूर्यांश इकलौता संतान था। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव लेकर परिजन पैतृक गांव चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed