फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Indira Gandhi and her close associates orchestrated Deen Dayal Upadhyay's murder: Sanjay Rai

इंदिरा गांधी और उनके करीबियों ने कराई थी दीन दयाल उपाध्याय की हत्या : संजय राय

Wed, 31 Dec 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi and her close associates orchestrated Deen Dayal Upadhyay's murder: Sanjay Rai
फोटो-28-सवायजपुर में अटल स्मृति सम्मेलन में बोलते भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय। संवाद
सवायजपुर। अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन बुधवार को गन्ना कृषक महाविद्यालय में हुआ। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की हत्या की गई थी। दावा किया कि हत्या में इंदिरा गांधी और उनके करीबियों का हाथ था। संजय राय ने यह भी कहा कि आज के नेताओं को अटल जी के जीवन से सीख लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

अटल जी की स्मृति में भाजपा विधानसभा क्षेत्रवार सम्मेलन कर रही है। इसी क्रम में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि अटल जी प्रखर राजनीतिज्ञ, निस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भाजपा में एक उदार चेहरे के रूप में उनकी पहचान थी। परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों से बिना डरे अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत में 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था।
विज्ञापन

कहा कि अटल जी की सरकार एक वोट से गिर गई थी लेकिन उन्होंने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि भाजपा सरकार अटल जी के पद चिंहों पर चल रही है। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, डॉ. रजनीश त्रिपाठी, ओम प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो-28-सवायजपुर में अटल स्मृति सम्मेलन में बोलते भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय। संवाद

फोटो-28-सवायजपुर में अटल स्मृति सम्मेलन में बोलते भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed