Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   India has achieved a high position in the world in terms of power and economic system: Nitin Agarwal

भारत ने शक्ति और आर्थिक व्यवस्था में विश्व में उच्च स्थान बनाया : नितिन अग्रवाल

Sat, 16 Aug 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
India has achieved a high position in the world in terms of power and economic system: Nitin Agarwal
फोटो-06- गांधी भवन में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल। संव
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यालयों और घरों पर आन-बान और शासन से ध्वजारोहण हुआ। गांधी मैदान में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। कहा कि भारत ने शक्ति और आर्थिक व्यवस्था में विश्व में उच्च स्थान बनाया है।
विज्ञापन

गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री ने जन्म प्रमाण पत्र से लाभान्वित रोहिणी, जाह्नवी और अनुभव समेत आयुष्मान, वोटर आईडी, पेंशन आदि लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। नुमाइश चौराहे पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम अनुनय झा ने ध्वजारोहण किया। एडीएम प्रियंका सिंह व प्रफुल्ल त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव, पूनम भास्कर के साथ महात्मा गांधी और डाॅ. भीमराव आंबेडकर के चित्र और प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालयों के बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, संग्रह अमीन, सुपरवाइजर, बीएलओ और बैंकर्स और अधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान दिए। व्यापारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। यहां अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह और सीओ सिटी अंकित मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने ध्वजारोहण किया।
विकास भवन में सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया। हर घर तिरंगा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दिव्यांशी, सलोनी, महक, प्रियांशी दीक्षित और नैंसी को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने अच्छा काम करने पर चार सफाई कर्मी, तीन पंचायत सचिव, पशुपालन विभाग के दो कार्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए। डीडीओ कमलेश कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह, पीडी एके मौर्य, डीपीओ मनोज कुमार, सीडीओ के पीए एसपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने ध्वजारोहण किया। उप-प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. केदार, डॉ. प्रीति, डाॅ. अपर्णा, डॉ. शिवम यादव समेत सभी संकाय सदस्य, कर्मचारी और मेडिकल विद्यार्थी मौजूद रहे। महिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार और डॉ. सुबोध कुमार ने ध्वजारोहण किया।
जिला पंचायत में अध्यक्ष प्रेमावती ने ध्वजारोहण किया। एएमए प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे। एसडी इंटर काॅलेज प्रधानाचार्य दिवाकर ने ध्वजारोहण किया। प्रवक्ता सत्यम दीक्षित, वीर भानु सिंह यादव, हंसराज, नीलम, राजीव यादव, अनुभव, सर्वेश शुक्ल, संदीप वाजपेयी, अनिल कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

शहीद स्मारक स्थल सेमरिया पर एसपी नीरज जादौन ने साइकिल रेस के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। स्मारक अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ और ग्रामीण मौजूद रहे। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह ने शहीद उद्यान पर योग कराया और ध्वजारोहण किया। नवीन गल्ला मंडी में अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता ने व्यापार मंडल भवन पर झंडारोहण किया। महामंत्री संजय गुप्ता, हरिश्याम गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री रजनीश गुप्ता, उपाध्यक्ष कौशिक गुप्ता, रावेंद्र गुप्ता, मंत्री ऋषि गुप्ता, कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता, उत्तम गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य मो. राशिद ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed