{"_id":"5700158f4f1c1bad7ff0035f","slug":"increased-deployment-of-local-testers-rated-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय परीक्षकों की तैनाती से बढ़ी मूल्यांकन की गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय परीक्षकों की तैनाती से बढ़ी मूल्यांकन की गति
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्थानीय परीक्षकों के नियुक्त होने से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेज हो गया। राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड से नियुक्त परीक्षक के न आने से स्थानीय स्तर पर उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्ति की गई। मूल्यांकन प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि केंद्र पर 39 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
इधर, आरआर इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर स्थानीय स्तर पर परीक्षकों की नियुक्त की गई। मूल्यांकन प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि केंद्र पर 35 हजार कापियों का मूल्यांकन हो गया है। एसडी कालेज इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर 278 परीक्षक ने 16182 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया है। उप नियंत्रक सियाराम ने बताया कि मूल्यांकन कार्य में गति आई है।
विज्ञापन