फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Increase of 51 junior high school status

51 जूनियर हाईस्कूल किए जाएंगेे उच्चीकृत

Fri, 13 Feb 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Feb 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Increase of 51 junior high school status

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के 51

विज्ञापन
परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए विभाग से विद्यालयों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को वहीं पर आगे की शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अब तक 43 परिषदीय स्कूलों को उच्चीकृत करते हुए हाईस्कूल तक कर दिया गया है। जहां पर कक्षा नौ व दस की कक्षाएं संचालित होने लगी हैं। आगामी शिक्षा सत्र में जिले के 51 स्कूलों को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव बनाया गया है।

इसमें अहिरोरी के सात, बावन के दो, बेहंदर के तीन, भरखनी के 4, बिलग्राम का एक, हरियावां के तीन, कछौना का एक, कोथावां के तीन, माधौगंज का एक, पिहानी के तीन, सांडी के तीन, संडीला के तीन, शाहाबाद के चार्र, सुरसा के तीन, टड़ियावां के चार और टोडरपुर के चार विद्यालय शामिल हैं।

इन स्कूलों को उच्चीकृत करने को डीआईओएस की ओर से स्कूलों के संबंध में जानकारी मांगी गई, जिसमें स्कूल के पास भूमि, निकट तक जीआईसी से दूरी, पांच किमी की परिध में आने वाले माध्यमिक स्कूल की स्थित, पांच किमी की दूरी में संचालित जूनियर हाई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या वर्ग वार शामिल है।

बेसिक शिक्षा विभाग में पत्र आने पर बीएसए डा. बृजेेश मिश्र ने संबंधित बीईओ से चयनित स्कूलों के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं देने के निर्देश दिए हैं। स्कूल के उच्चीकृत होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed