फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Increase frequency of buses on Diwali

दीपावली पर बढ़ेंगे बसों के फेरे

Sat, 15 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 15 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Increase frequency of buses on Diwali
up roadways

हरदोई। दीपावली और भाइया दूज  पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। परिवहन विभाग ने त्योहार पर बसों के फेरे बढ़ाने और रोडवेज बस अड्डे पर यात्री मित्र की तैनाती करने का फैसला किया है। बसों के फेरे दीपावली से तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक जारी रहेंगे।

विज्ञापन


हरदोई डिपो की 101 बसे संचालित होती हैं। जिसमें लखनऊ व फर्रूखाबाद के लिए 15, कानपुर के लिए 12, शाहजहांपुर, आगरा व इलाहाबाद के लिए 2-2, बहराइच, कन्नौज, लखीमपुर व सीतापुर के लिए 1-1, अजमेर के लिए 3, दिल्ली के लिए 46 बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा कैसरबाग डिपो, अवध डिपो, बहराइच डिपो, फर्रूखाबाद डिपो, कन्नौज डिपो, विकासनगर डिपो, शाहजहांपुर डिपो, गोला डिपो, मथुरा डिपो, शिकोहाबाद डिपो व सीतापुर डिपो की 124 संचालित हो रही है। कुल मिलाकर 225 बसों में नियमित 10 हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार पर हमेशा यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। दीपावली के त्योहार पर नियमित रूप से 15 हजार से अधिक यात्रियों के यात्रा करने की उम्मीद है। इसको देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है।

इसके अलावा रोडवेज बस अड्डे पर चार से पांच कर्मचारियों को यात्री मित्र के रूप में तैनात किया जाएगा। उन्हें यात्री मित्र का परिचय पत्र दिया जाएगा जो बस अड्डे पर घूम-घूमकर यात्रियों को बसों के आने और जाने की जानकारी देंगे।  

 दीपावली और भाईदूज त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों की छुट्टियां दीपावली त्योहार से तीन दिन पहले स्थगित कर दी गई हैं। सभी चालक, परिचालक, सुपरवाइजर समेत अन्य कर्मचारियों को यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए तैनात किया जाएगा।

 निर्धारित ड्यूटी से अधिक काम करने वाले कर्मचारियों का परिवहन विभाग पूरा ख्याल रखेगा। परिवहन विभाग चालक, परिचालक, सुपरवाइजर के अलावा अन्य कर्मचारियों को अधिक काम करने की एवज में इंसेंटिव देगा।

 
 यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए परिवहन विभाग रोडवेज बसअड्डे पर कंट्रोल रूम की स्थापना करेगा। जिस किसी यात्री को यदि कोई समस्या आती है तो वह कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकता है। जिसका निस्तारण विभागीय अधिकारी करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed