{"_id":"675b1e82e1cd84b06404ff7c","slug":"income-tax-teams-raid-ipl-factory-and-grocer-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123825-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आईपीएल फैक्टरी और किराना व्यापारी के यहां आयकर की टीमों ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आईपीएल फैक्टरी और किराना व्यापारी के यहां आयकर की टीमों ने मारा छापा
Thu, 12 Dec 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो-37- संडीला में आईपीएल फैक्टरी के बाहर खड़े आयकर विभाग के अधिकारियों के वाहन। संवाद
फोटो-38- संडीला नई तहसील के पास बंद दुकान के बाहर खड़ा पुलिसकर्मी। संवाद
- 11 वाहनों से पहुंचीं टीमों ने फैक्टरी और दुकानदार के घर व प्रतिष्ठान कब्जे में लिया
- फैक्टरी में पूरे दिन चली कार्रवाई, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। बृहस्पतिवार की सुबह आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ संडीला औद्योगिक क्षेत्र में फर्टीलाइजर बनाने वाली इंडिया पेस्टिसाइड लि. (आईपीएल) फैक्टरी और नई तहसील के पास एक किराना व्यापारी के यहां छापा मारा। एक साथ की गई छापेमारी से कस्बा के लोगों और उद्यमियों में सनसनी फैल गई।
आयकर विभाग की टीम ने आईपीएल फैक्टरी और किराना दुकानदार के घर व प्रतिष्ठान कब्जे में ले लिया। किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पूरे दिन टीम में शामिल अधिकारी अभिलेखों को खंगालते रहे। इस दौरान अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जो टैक्स चोरी से जुड़े हो सकते हैं। इस कार्रवाई के तहत कंपनी के अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा जा रहा है।
आईपीएल और किराना व्यापारी के यहां आयकर विभाग की टीमें देर शाम तक छानबीन में लगी रहीं। आयकर विभाग की दो टीमें 11 वाहनों से कस्बा में आईं। एक टीम ने आईपीएल फैक्टरी और दूसरी टीम ने नई तहसील के पास किराना व्यापारी मेड़ीलाल के यहां एक साथ छापा मारा। आईपीएल फैक्टरी जुड़े सभी ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
बताया गया कि किराना व्यापारी मेड़ीलाल की ओर से आईपीएल फैक्टरी में ठेकेदारी की जाती है और सामग्री की आपूर्ति भी करते हैं। टीम के आने की स्थानीय आयकर अधिकारियों को भी जानकारी नहीं लगी। किसी के भी अंदर से बाहर न आने और टीम की ओर से कोई जानकारी न मिलने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
टीम के लिए टेंट से मंगवाए गए गद्दा-रजाई
आईपीएल फैक्टरी में आयकर विभाग की टीम की ओर से की गई छापामारी के बाद छानबीन में अभी और समय लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्टरी में टेंट हाउस से गद्दा और रजाई भी मंगवाए गए हैं। जिससे अभिलेखों आदि के पड़ताल में समय लगने का अनुमान है। टीम में करीब 40 लोग बताए गए हैं।