{"_id":"58d2bc3c4f1c1ba06e1a243c","slug":"income-tax-raid-on-kashinath-somnath-jewelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीनाथ सोमनाथ ज्वैलर्स पर आयकर का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीनाथ सोमनाथ ज्वैलर्स पर आयकर का छापा
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
काशीनाथ सोमनाथ ज्वैलर्स की दुकान पर छापेमारी के दौरान मौजूद आयकर अधिकारी
- फोटो : Amar ujala
सिनेमा रोड स्थित काशीनाथ सोमनाथ ज्वैलर्स की दुकान में बुधवार की सुबह आयकर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापा मारा। अधिकारियों ने अभिलेखों की गहना से जांच की। छापेमारी से सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सिनेमा रोड स्थित काशीनाथ सोमनाथ ज्वैलर्स की दुकान पर सुबह 10 एकाएक नीली बत्ती लगी तीन गाड़ियां रुकी। जिसे देख सराफा कारोबारी कुछ समझ नहीं पाए। आयकर विभाग के अधिकारी दुकान पर पहुंचे और बिना कुछ बताए शीशे का दरवाजा बंद करा दिया। जो ग्राहक अंदर बैठे थे वह कुछ समझ नहीं पाए।
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों की टीम ने सराफा कारोबारी से बात की और अभिलेखों का परीक्षण करने लगे। टीम ने सुबह से लेकर देर शाम तक अभिलेखों की गहना से जांच की। आयकर टीम की छापे की खबर लगते ही सराफा कारोबारियाें में हड़कंप मच गया। बताया गया कि अधिकारियों की संयुक्त टीम दिल्ली,ू लखनऊ व बरेली से आई है इसमें हरदोई की टीम भी शामिल है।
विज्ञापन