{"_id":"0e66ce9730b603d5021b1dc188718ff9","slug":"incidents-of-people-fear-not-opening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदातें न खुलने से लोगों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदातें न खुलने से लोगों में खौफ
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोेतवाली क्षेत्र में हुई दर्जनों चोरियों व लूट की
विज्ञापन
घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी, जिससे पीड़ित पुलिस के चक्कर
लगाते-लगाते परेशान है और जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है। इससे चोरों के
हौसले बुलंद है और वह एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
बरौनी के अतुल कुमार 13 जुलाई की शाम मल्लावां से लकड़ी बेंचकर शाम सात बजे अपने भाई छोटे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवारों ने रोक कर पीटा और असलहों के दम पर 5 हजार की नगदी व मोबाइल छीन लिया और भाग गए।
घटना की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी तरह इसरापुर में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर धनीगंज के विजयपाल की पौधशाला में 27/28 फरवरी की रात मार्शल सवार चार लोग आए और मारपीटकर 5 हजार रुपये व 30 कैरेट यूकेलिप्टस के पौधे ले गए।
तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, गोसवा की शांती देवी तरहटिया गांव प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। 5 मार्च को सुबह पैदल ही वह स्कूल जा रही थीं। रास्ते में पल्सर सवार दो युवकों ने तमंचा लगाकर 1 हजार रुपये, एक मोबाइल व कान के कुंडल लूटकर चले गए।
इस घटना में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, छोटा चौराहा निवासी पंकज तिवारी की मार्शल घर के बाहर खड़ी थी। 1/2 मार्च की रात मार्शल चोर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, पर खुलासा अभी तक नहीं कर पाई। पीड़ित ने कई बार तत्कालीन एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, पर कुछ नहीं हुआ।
उधर, कटरा निवासी राधाकृ ष्ण की मार्शल पालिका कार्यालय के पास खड़ी थी। 2/3 अप्रैल की रात चोर उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की, पर जांच अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। इसी तरह कटरा के विकास कुशवाहा की रेडीमेड की दुकान का ताला काटकर 50 हजार रुपये के कपड़े व 5 हजार की नगदी लेकर चोर चंपत हो गए।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, पर चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हुआ। इस बाबत कोतवाल एसबी सिंह ने कहा कि जो मामले संज्ञान में हैं, उनके खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।