फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   incharge suspend

50 रुपए में बच्चों के प्रवेश की बात छिपाने वाले इंचार्ज भी नपे

Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
incharge suspend
हरदोई। पैसा लेकर बच्चों का दाखिला कराने के मामले में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर आला अधिकारियों को जानकारी न देने का आरोप लगे हैं। इस मामले में सहायक अध्यापक पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि उन्हें शिव शक्ति त्रिपाठी की शिकायत मिली कि पिहानी के ग्राम राभा उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से 50-50 रुपये लेकर उनका प्रवेश दिलाया जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राना को दी। जिसके बाद उन्होंने अभिभावकों से पूछताछ के बाद शिकायत सही पाई।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक पवन कुमार द्वारा पैसों की मांग की जा रही है और उनसे वसूली की जा रही है। इस बात की पुष्टि इंचार्ज प्रधानाध्यापक ईश्वर अली ने भी की और उन्होंने यह भी बताया कि इसकी जानकारी उनको पहले से थी लेकिन इसकी जानकारी किसी भी आला अधिकारी को नहीं दी। उन्होंने अपने दायित्वों को सही तरह से नहीं निभाया। सेवा नियमावली का भी कहीं न कहीं उल्लंघन किया। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें भी निलंबित किया जा रहा है। निलंबन अवधि में उन्हें बीआरसी पिहानी से संबद्ध किया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच हरपालपुर खंड शिक्षा अधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed