फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Incentive amount started being sent to the accounts of mothers under Janani Suraksha Yojana

Hardoi News: जननी सुरक्षा योजना से प्रसूताओं के खातों में भेजी जाने लगी प्रोत्साहन राशि

Mon, 02 Feb 2026 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Incentive amount started being sent to the accounts of mothers under Janani Suraksha Yojana
हरदोई। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का लंबित भुगतान शुरू हो गया है। पहले पोर्टल में खामी और फिर बजट के अभाव में प्रसूताओं को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

इसको लेकर अमर उजाला ने कई बार प्रमुख ता से खबरें प्रकाशित की थीं। राहत भरी खबर यह है कि लंबित मामलों में 75 प्रतिशत भुगतान किए जाने के आदेश उच्चाधिकारियों ने दिए हैं। भुगतान में लापरवाही करने वाले इकाई प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने पर 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहन राशि दी जाती है। महिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कराने वाली हजारों महिलाएं जननी सुरक्षा योजना से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए महीनों से इंतजार कर रही थीं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में बीते कई माह से बजट का अभाव बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से योजनाओं का संचालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। नवंबर माह में हुए प्रसवों का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। बजट आवंटित न होने के कारण भुगतान प्रक्रिया ठप पड़ी थी, जिससे लाभार्थियों की सूची लंबी होती गई। हालांकि, अब निदेशालय की तरफ से अन्य संसाधनों से बजट की व्यवस्था कर रही है। बता दें, कि जिले में अभी तक कुल 62051 प्रसूताएं हैं। इनमें से 36251 प्रसूताओं का भुगतान हो चुका है। करीब 25,800 प्रसूताओं का भुगतान लंबित है। बजट आने पर अब उच्चाधिकारियों ने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं।


इकाई प्रभारियों को भुगतान के निर्देश
हरदोई। समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया था कि कई ब्लॉकों में भुगतान की स्थिति ठीक नहीं है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का सत्यापन कर डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन ब्लॉकों में भुगतान लक्ष्य से कम पाया जाएगा, वहां के इकाई प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। माह के भीतर कम से कम 75 लाभार्थियों के खातों में पैसा भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।


बजट के अभाव में जो मामले लंबित थे, उनके निस्तारण के आदेश दे दिए गए हैं। इकाई प्रभारियों को जल्द भुगतान के आदेश भी दिए गए हैं।
डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमओ, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed