फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the murder case, the hands of the police remained empty even on the fourth day.

हत्या मामले में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 17 Feb 2022 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
In the murder case, the hands of the police remained empty even on the fourth day.
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में घर में सोते समय हुई किसान की हत्या के मामले में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा। अभी तक की जांच में करीबियों पर टीमों की शक की सुई घूम रही हैै।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंज जलालाबाद निवासी शफीक (65) खेती करते थे। रविवार की रात कमरे में सोते समय शफीक की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

देर रात पत्नी ने चारपाई पर शव पड़ा देखा था। उसकी पत्नी ने लखनऊ में रह रहे बेटों को सूचना दी थी। घटना में परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने वारदात केे खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। घटना के चौथे दिन भी टीमों के हाथ खाली रहे। सूत्रों के मुताबिक, शफीक की हत्या में टीमों को किसी बाहरी का हाथ होने का कोई सबूत नहीं मिला है।

टीमों की शक की सुई करीबियों पर जाकर रुक रही है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि टीमें खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed