फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the half day OPD, the doctor left at 12 o'clock, the pharmacy was also closed, patients wandered away

Hardoi News: आधे दिन की ओपीडी में 12 बजते ही चिकित्सक गए फार्मेसी भी बंद भटके मरीज

Wed, 01 Oct 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
In the half day OPD, the doctor left at 12 o'clock, the pharmacy was also closed, patients wandered away
फोटो-27- दवा काउंटर बंद होने से मायूस खड़े मरीज। संवाद
हरदोई। अवकाश के चलते स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओपीडी बुधवार को आधे दिन ही खुली। 12 बजे तक चिकित्सकों को परामर्श देना था ऐसे में समय पूरा होते ही चिकित्सक अपने कक्षाें से उठ गए। साथ ही साथ फार्मेसी भी बंद हो गई। तमाम मरीजों को दवा नहीं मिल पाई। वहीं, चिकित्सक भी चले जाने से दूर के क्षेत्रों से आए मरीजों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दवा वितरण काउंटर पर कर्मचारियों की मनमानी लगातार जारी है। नवरात्र की नवमी को लेकर बुधवार को अवकाश घोषित रहा। इस कारण ओपीडी भी आधे दिन ही संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए। अवकाश के कारण ओपीडी 12 बजे तक हुई। चिकित्सकों ने 12 बजे तक मरीज देखे और दवाएं लिखीं। 12 बजते ही जहां एक तरफ चिकित्सकों ने कक्ष छोड़ दिया तो फार्मेंसी में भी कर्मचारियों ने काउंटर बंद कर दिया।
विज्ञापन

दवा लेने के लिए लाइन में खड़े मरीजों को यह कहकर लौटा दिया गया कि 12 बज गए। दवा काउंटर 12:30 बजे तक संचालित होना चाहिए। ऐसे में कई मरीजों को दवा नहीं मिल पाई और उनको मेडिकल स्टोर से दवा लेनी पड़ी। डॉक्टरो के चले जाने से भी कुछ मरीज पर्चा लिए चिकित्सक कक्ष के बाहर मायूस खड़े नजर आए। इसके बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-1- शाहाबाद के शहाबुद्दीनपुर निवासी रजनेश ने बताया कि वह हड्डी रोग विभाग में दिखाने आए थे। डॉक्टर ने एक्सरे के लिए लिखा था। एक्सरे करवाकर लौटे तब तक डॉक्टर भी जा चुके थे और दवा काउंटर बंद हो रहा था। एक काउंटर पर कुछ लोग खड़े थे तो वह भी गया लेकिन कर्मचारियों ने लौटा दिया कि अब 12 बज गए हैं। बाहर से दवा ले लो।


केस-2- टोडरपुर के सुनील ने बताया कि उन्हें चेस्ट विभाग में दिखाना था। पर्चा बनवाकर आए और अब डॉक्टर कक्ष के बाहर पहुंचे तो ताला पड़ा मिला। चिकित्सक जा चुके हैं। कहा कि काफी दूर से आए हैं थोड़ा समय लग गया लेकिन अब चिकित्सक के न मिलने पर फिर आना पड़ेगा।



अवकाश के चलते बुधवार और बृहस्पतिवार को आधे दिन ओपीडी संचालन के निर्देश दिए गए हैं। फार्मेसी को आधा घंटा अतिरिक्त काउंटर खोलना चाहिए था अगर उन्होंने काउंटर 12 बजते ही बंद कर दिया है तो इसकी जानकारी कर निर्देशित किया जाएगा। -डॉ. अंकुश श्रीवास्तव
मैनेजर, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed