फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   in road accident farmer killed

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Sun, 10 Oct 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
in road accident farmer killed
फोटो-13-रघुनंदन की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शनिवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के गदाईपुर निवासी रघुनंदन सिंह (42) खेती करते थे। शनिवार को वह बाइक से किसी कार्य से शाहजहांपुर गए थे। शनिवार रात शाहजहांपुर से वापस गांव जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर पिहानी चुंगी के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रघुनंदन सिर के बल सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा। पास मिले मोबाइल से परिजनों को भी पुलिस ने जानकारी दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रघुनंदन की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र आशीष और पांच पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed