फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In Pcdevra Aslha factory busted

पचदेवरा में असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

Mon, 07 Nov 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 07 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
In Pcdevra Aslha factory busted
पचदेवरा में पकड़ी गई अवैध असलहा फैैक्ट्री के बारे में पुलिस लाइन में खुलासा करते एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवासी मिश्र, एसओ राजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। पचदेवरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ललुआमऊ में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने गांव के बाहर जंगल में छापामार कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके से उपकरण व अधबने असलहा बरामद किए। सोमवार को पुलिस लाइन में एएसपी पश्चिमी ने बरामद असलहा फैक्ट्री के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।

विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ललुआमऊ गांव के जंगल में बरामद की गई असलहा फैक्ट्री का सोमवार को पुलिस लाइन में एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवास मिश्र ने खुलासा किया। बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ललुआमऊ गांव के बाहर जंगल में अवैध तरीके से असलहा बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी राजेश सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर छापा मार कर गांव निवासी जगदीश पुत्र बाबू राम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से असलहा बनाने के उपकरण, लोहा काटने की आरी, छह देशी बंदूक व तमंचे, अधबनी बंदूक के नाल बदामद किए गए। एएसपी ने बताया आरोपी के विरुद्ध पचदेवरा व पाली थाने में मामले दर्ज हैं। एसपी ने असलहा फैक्ट्री का भंडा फोड करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed