फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In February, the court sentenced 48 people in 37 cases, including two who were sentenced to life imprisonment.

Hardoi News: फरवरी में 37 मामलों में न्यायालय ने 48 को सुनाई सजा, दो को आजीवन कारावास

Mon, 02 Mar 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
In February, the court sentenced 48 people in 37 cases, including two who were sentenced to life imprisonment.
हरदोई। बीती फरवरी में 37 मामलों में 48 आरोपियों को सजा सुनाई गई। इनमें दो को आजीवन कारावास की सजा भी हुई। पुलिस का दावा है कि प्रभावी पैरवी किए जाने के कारण न्यायालय ने दोषियों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन

न्यायालयों में बड़ी संख्या में मुकदमें लंबित हैं। मामलों का निस्तारण कई बार पुलिस की लचर पैरवी के कारण नहीं हो पाता है। पिछले कुछ वर्ष से पुलिस की कार्यप्रणाली बदली है और मुकदमों में प्रभावी पैरवी की जा रही है। यही वजह है कि अब हर माह पुलिस न्यायालय से निष्पादित मामलों में अभियुक्तों को मिली सजा का ब्योरा भी सार्वजनिक करने लगी है। फरवरी का ब्योरा रविवार रात जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके मुताबिक हत्या के दो मामलों में दो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के मामले में एक को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई। इसी तरह गैरइरादतन हत्या के मामले में चार लोगों काे 10-10 साल की सजा के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा का दावा है कि पुलिस प्रभावी पैरवी कर रही है। साक्ष्य संकलन और गवाहों को पेश करने में भी तेजी दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed