फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In car and tongas brushes , five wounded

कार व तांगे में भिड़ंत, पांच घायल, घोड़ी मरी

Fri, 19 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 19 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
In car and tongas brushes , five wounded

पिहानी-सल्लिया रोड पर वाजिदनर गांव के पास कार और

विज्ञापन
तांगे की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तांगे पर सवार तीन लोगों समेत कार चालक व प्रधान घायल हो गए। हादसे में तांगे की घोड़ी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जबकि तांगा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हरदोई रेफर कर दिया गया। डेल पंडरवा गांव के प्रधान हरिशंकर गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे पिहानी से अपने गांव जा रहे थे। वाजिदनगर गांव के पास आलमपुर मोड़ पर सामने से आ रहे तांगे और उनकी कार में जोरदार टक्कर हो गई।

इससे तांगे पर सवार रेहाना (35) पत्नी शाकिर खां निवासी वाजिदनगर, तांगा चालक अबरार (48) पुत्र सादिक निवासी नेवादा व बालक राम (45) पुत्र जुग्गा निवासी राभा घायल हो गए। इनमें रेहाना की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में अबरार के तांगे की घोड़ी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिना नंबर वाली कार पर सवार प्रधान हरिशंकर व ड्राइवर रामआसरे को भी चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही थी। तांगा चालक के भाई अल्ताफ ने गाड़ी के ड्राइवर रामासरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed