{"_id":"6148c5b28ebc3e3ee67ebbe9","slug":"in-arp-exam-14-teachers-failed-hardoi-news-knp6533762186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुविकल्पीय प्रश्नों में भी ढेर, 14 शिक्षक फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुविकल्पीय प्रश्नों में भी ढेर, 14 शिक्षक फेल
विज्ञापन
हरदोई। जिले के परिषदीय स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कराने सहायक एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एआरपी की लिखित परीक्षा सिर्फ 29 शिक्षक पास कर पाए। 14 अनुत्तीर्ण हो गए। उत्तीर्ण शिक्षक आज माइक्रोटीचिंग में प्रतिभाग करेंगे।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला ने बताया कि जिले के नगर क्षेत्र व 19 ब्लाकों में कुल 100 एआरपी का चयन होना है। अभी तक 59 कार्यरत हैं, जबकि 41 पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को लेकर आवेदन लिए गए थे। इसमें विभिन्न ब्लाकों से 70 ने आवेदन दिए।
सात आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। 14 सितंबर को लिखित परीक्षा हरदेवगंज परिषदीय विद्यालय में कराई गई। इसमें 20 ने परीक्षा छोड़ दी तो 43 शिक्षकों ने परीक्षा दी। परीक्षा फल सोमवार शाम को जारी कर दिया गया। इसमें 43 में से 29 शिक्षक ही उत्तीर्ण हो सके जबकि 14 अनुत्तीर्ण हो गए। सफल शिक्षकों को 21 सितंबर को हरदेवगंज में ही माइक्रोटीचिंग कराई जाएगी।