फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In a dispute over removing a bike, a bullion trader was beaten up and his car was broken, firing was also alleged

Hardoi News: बाइक हटाने के विवाद में सराफा व्यापारी को पीट कार तोड़ी, फायरिंग का भी आरोप

Tue, 22 Apr 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
In a dispute over removing a bike, a bullion trader was beaten up and his car was broken, firing was also alleged
सांडी। गली में बाइक किनारे कर कार पहले निकालने काे लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सराफा व्यापारी के साथ मारपीट कर उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की है। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस मिला है। मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी ऐश्वर्य राज रस्तोगी की सराफा दुकान सांडी तिराहा पर है। उनके पिता अजय रस्तोगी सराफा व्यापार संगठन के अध्यक्ष भी हैं। ऐश्वर्य के मुताबिक मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर कार से अपने घर जा रहे थे। घर के पास ही पड़ोसी सामने की तरफ से बाइक से आ रहा था। बाइक हटाकर किनारे करने को कहा, तो बाइक सवार ने गाली गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद कार का शीशा तोड़ दिया। बाइक सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऐश्वर्य से मारपीट की।
विज्ञापन

ऐश्वर्य का आरोप है कि बाइक सवार ने तमंचे से फायर भी किया। फायर मकान के आगे फाटक की फंटी में जा लगा। घटना की जानकारी पर सीओ बघौली प्रवीण यादव और थानाध्यक्ष केके यादव मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। ऐश्वर्य से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्राथमिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मारपीट और तोड़फोड़ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed