फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Impact of UPI charges on petrol pump

Hardoi News: यूपीआई चार्ज का पेट्रोल पंपों पर असर...बैनर लगा भुगतान लेने से इंकार

Fri, 09 Oct 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Impact of UPI charges on petrol pump
हरदोई। यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगने की आशंका और बाजार में बनी असमंजस की स्थिति के बीच पेट्रोल पंपों पर लगे बैनर व पोस्टरों ने ग्राहकों को असमंजस में डाल दिया है। शहर के एक पेट्रोल पंप पर पोस्टर देखकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे ग्राहक हैरान रहे। भले ही अभी नियम लागू नहीं हुआ। इसके बावजूद भुगतान की सीमा तय किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यूपीआई मर्चेंट डिस्काउंट रेट फ्रेमवर्क लागू किया है। जिसके बाद से 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर चार्ज देना होगा। इस नियम की घोषणा के बाद से ही बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अधिकांश लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि किसे और कितना अतिरिक्त चार्ज देना है। जबकि व्यापारी और दुकान ने बढ़े हुए अतिरिक्त चार्ज को ग्राहकों से लेने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्राहक असमंजस में घूम रहा है, इसी बीच शहर के एक पेट्रोल पंप पर दो हजार रुपये से अधिक का भुगतान यूपीआई से न लेने का पोस्टर लगा दिया।
विज्ञापन

ऐसे में अधिक रकम का ईंधन भरवाने वाले ग्राहकों को भुगतान के दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। कई ग्राहक यूपीआई से भुगतान करने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन पोस्टर देखकर उन्हें अपनी भुगतान के लिए नकदी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर बंदिश की सूचना से ग्राहकों में भ्रम की स्थिति बन रही है। खासकर उन लोगों को परेशानी हो रही है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए अधिक कीमत का ईंधन भरवाते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि नियम तो अभी लागू नहीं हुआ है तो अभी से भुगतान बंद क्यों किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed