फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Illegal weapons manufacturing factory caught, two arrested

Hardoi News: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapons manufacturing factory caught, two arrested
हरदोई। बघौली पुलिस ने अवैध शस्त्र की फैक्ट्री चलाने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चार तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि बघौली पुलिस की टीम मंगलवार को वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से थानाध्यक्ष विवेक वर्मा को जानकारी मिली कि इंदुली जाने वाली सड़क पर स्थित जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा डाल दिया। यहां से बघौली थाना क्षेत्र के गोसवां निवासी अनिल और उमरापुर निवासी गोरेलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चार तमंचे, एक कारतूस और एक खोखा के साथ ही अवैध शस्त्रों का निर्माण करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



गोरेलाल पर दर्ज हैं 14 मामले
गिरफ्तार किया गया गोरेलाल बेहद शातिर है। अवैध शस्त्र बनाने के कारोबार में वह लंबे समय से है। उसके खिलाफ बघौली थाने के साथ ही देहात कोतवाली में भी मामले दर्ज हैं। कुल 14 मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। इनमें आठ मामले अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। देहात कोतवाली में जानलेवा हमले का भी एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed