फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Illegal storage of fireworks found in raid, report on two

Hardoi News: छापे में मिला आतिशबाजी का अवैध भंडारण, दो पर रिपोर्ट

Mon, 18 Sep 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Illegal storage of fireworks found in raid, report on two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदाेई। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला सुलह सराय में एक मकान की दूसरी मंजिल पर आतिशबाजी के 15 गत्ते बरामद हुए। पुलिस ने बरामद आतिशबाजी सीज कर दी है। दो लोगों के खिलाफ बिना लाइसेंस आतिशबाजी एकत्र करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला को जानकारी मिली थी कि पाली कस्बे के मोहल्ला सुलहसराय में स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी का भंडारण किया गया है। इस जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ छापा डाला तो मौके पर 15 गत्ते मिले।
विज्ञापन

इन सभी गत्तों में आतिशबाजी रखी हुई थी। मौके पर मौजूद मिले अमित शुक्ला से पुलिस ने पूछताछ की। तो उसने बताया कि बाजार निवासी आकाश गुप्ता ने उक्त सामग्री रखवाई है। आतिशबाजी बरामद होने की जानकारी पर एसडीएम डा. अरुणिमा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गई। बरामद सामग्री की कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अमित शुक्ला और आकाश गुप्ता के खिलाफ घनी आबादी में बिना लाइसेंस के आतिशबाजी का भंडारण करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed