फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Illegal arms making business caught, two arrested

अवैध शस्त्र बनाने का कारोबार पकड़ा, दो गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms making business caught, two arrested
फोटो-27-फूलमती की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
हरदोई। हरियावां पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम शिवरी में अवैध शस्त्र बनाने के कारोबार का खुलासा किया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक तमंचा, दो अधबने तमंचे और तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरियावां थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम शिवरी के एक खेत में अवैध शस्त्र बनाने का कारोबार हो रहा है। इस पर शनिवार सुबह लगभग आठ बजे ग्राम शिवरी में फूलचंद्र के खेत में पुलिस ने दबिश दी। मौके से राजपाल, निवासी ग्राम शि
विज्ञापन

वरी थाना हरियावां और राकेश निवासी ग्राम कोर्डी कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक तमंचा, दो अधबने तमंचे, एक भट्ठी, तमंचा बनाने के उपकरण, दो खोखा, एक मिस कारतूस और एक कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार राजपाल, बेहद शातिर हैं। उस पर हरियावां थाने में दस मामले दर्ज हैं। इनमें से छह मामले आर्म्स एक्ट के, एक गुंडा एक्ट का और कुछ अन्य मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed