फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   illages to get Annapurna

Hardoi News: 13 करोड़ से 150 गांवों को मिलेंगे अन्नपूर्णा भवन

Fri, 21 Aug 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
illages to get Annapurna
हरदोई। खाद्य और रसद विभाग ने इस बार खुद के संसाधनों से अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने का निर्णय लिया है। 150 अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने के लिए गांवों को चयनित करा लिया गया है। अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने पर विभाग की तरफ से 13,07,55,000 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के साथ ही कार्डधारकों की पहुंच में लाने के लिए अभी तक अन्नपूर्णा भवन मनरेगा और ग्राम पंचायत की मद से बनवाए जाने की व्यवस्था थी। चालू वित्तीय वर्ष में खाद्य और रसद विभाग ने जिले में 150 कोटेदारों की दुकानों के लिए अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने को मंजूरी दी है। अन्नपूर्णा भवन बन जाने से कार्डधारक उपभोक्ताओं को अनाज लेने में आसानी रहती है। गांव की राजनीति का भी असर अनाज वितरण पर नहीं पड़ता है। वहीं अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने गांवों की सूची को फाइनल कर दिया है।
विज्ञापन

---
उपभोक्ताओं के बैठने के लिए अब बेंच की भी होगी व्यवस्था
खाद्य और रसद विभाग की तरफ से बनवाए जाने वाले अन्नपूर्णा भवनों में अब उपभोक्ताओं के बैठने के लिए बेंच भी लगवाई जाएंगी। आयुक्त ने कहा कि एक अन्नपूर्णा भवन पर चार बेंच लगवाए जाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही इसके लिए 20 लीटर पानी का कंटेनर और दुकान पर ग्लोसाइन बोर्ड भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने से एक तो कोटेदारों को अनाज भंडारण की समस्या से राहत मिल जाती है दूसरे सभी उपभोक्ता अन्नपूर्णा भवन तक अनाज लेने आने में संकोच नहीं करते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग के माध्यम से 150 अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाएंगे। इसके लिए डीएम से गांवों की सूची का अनुमाेदन भी करा लिया गया है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। -दिलीप गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed