{"_id":"68962cf5bfde8045740f81f5","slug":"ignou-will-provide-three-year-graduation-in-ba-bsc-and-bcom-to-agniveers-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135546-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इग्नू कराएगा अग्निवीरों को तीन वर्षीय स्नातक बीए, बीएससी और बीकॉम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इग्नू कराएगा अग्निवीरों को तीन वर्षीय स्नातक बीए, बीएससी और बीकॉम
Fri, 08 Aug 2025 10:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। अग्निवीरों को सेना में नौकरी के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त हो सकेगी और सेवा के बाद उनकी रोजगार क्षमता में विस्तार भी होगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की तरफ से अग्निवीरों को बीए, बीएससी और बीकॉम की पढ़ाई कराई जाएगी। इनमें बीए के लिए तीन पाठ्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 15 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की तरफ से जुलाई 2025 के सत्र में प्रवेश के लिए अग्निवीरों के लिए भी मौका दिया गया है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालयों ने रक्षा बलों से समझौता किया है। इसमें तीनों रक्षा बलों में कार्यरत अग्निवीरों के कौशल संबंधित ज्ञान को बढ़ाने के लिए स्नातक डिग्री में कला, वाणिज्य, विज्ञान के अलावा पर्यटन प्रबंधन और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग में प्रवेश दिया जाएगा।
यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क और राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के मानदंडों के अनुरूप होगा। अग्निवीरों को उपाधि व डिप्लोमा इग्नू के कार्यक्रम पूर्ण होने पर दिया जाएगा। उप निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने बताया कि अग्निवीर अभ्यार्थी प्रदेश के 32 अध्ययन केंद्र में से किसी पर भी इग्नू अध्ययन केंद्र पर आवेदन कर सकेंगे। समर्थ पोर्टल पर जाकर भी पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।