{"_id":"6a5d0a5e3b59ed6f33079e19","slug":"ignou-extends-the-deadline-for-admission-and-re-registration-for-the-july-session-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153393-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इग्नू ने जुलाई सत्र में प्रवेश और दोबारा पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इग्नू ने जुलाई सत्र में प्रवेश और दोबारा पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई
विज्ञापन
हरदोई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र में नवीन प्रवेश और दोबारा पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ऐसे में उच्च शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक व प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि इग्नू इस सत्र में 335 से अधिक ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और करीब 45 ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाना है। बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएसडब्ल्यू, बीटीएस, बीसीए और बीएससी जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष हैं।
वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, उर्दू, वाणिज्य, ज्योतिष, हिंदी व्यावसायिक लेखन, वैदिक अध्ययन, हिंदू अध्ययन, श्रीमद्भगवद्गीता अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पर्यावरण अध्ययन सहित अनेक विषयों में अध्ययन का अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने बताया कि पारंपरिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी भी वैदिक गणित, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण अध्ययन, ग्रामीण विकास, मधुमक्खी पालन, खाद्य व पोषण और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमाण-पत्र कोर्सों में 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। बताया कि अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।