फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If you do not have voter ID card, you will be able to vote with 12 photo options.

Hardoi News: मतदाता पहचान पत्र न होने पर फोटोयुक्त 12 विकल्प से कर सकेंगे मतदान

Sun, 12 May 2024 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
If you do not have voter ID card, you will be able to vote with 12 photo options.
हरदोई। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर सुविधा और सहूलियत के साथ ही मतदान करने के लिए भी फोटोयुक्त 12 विकल्प दिए गए हैं। मतदाता पहचान पत्र न होने पर मतदाता इन विकल्पों से मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने अधिक से अधिक मतदान का संकल्प दोहराया है। इसके लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र न होने पर पहचान की पुष्टि के लिए 12 विकल्प दिए हैं।
विज्ञापन

बताया कि इसके लिए मतदाता को अपने क्रमांक की जानकारी के साथ मतदान के समय आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, बैंक व डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना में जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसद व विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड साथ होना चाहिए। इससे मतदाता आसानी से मतदान कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed