फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If you come to women's hospital, bring a blanket with you.

Hardoi News: महिला अस्पताल आना तो कंबल साथ लाना

Mon, 15 Jan 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
If you come to women's hospital, bring a blanket with you.
हरदोई। स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन सर्दी से निपटने के इंतजाम मेडिकल काॅलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल में नजर नहीं आ रहे। अस्पताल के वार्डाें में भर्ती महिला मरीजों को अस्पताल प्रशासन ने कंबल तक नहीं उपलब्ध कराया। अधिकांश मरीज घरों से लाए कंबलों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मतलब यह कि अस्पताल आएं तो कंबल साथ लाएं।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज से संबद्ध जिला महिला चिकित्सालय में हर रोज बड़ी संख्या में महिलाएं भर्ती होती हैं। कुछ महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती होती हैं और प्रसव के बाद भी औसतन तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहती हैं। भीषण सर्दी पड़ रही है, लेकिन अलग-अलग वार्डाें में भर्ती महिलाओं को सर्दी से राहत दिलाने के कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

हाल यह है कि अधिकांश महिला मरीजों को कंबल ही नहीं मिले हैं। कुछ महिलाओं को कंबल मिले हैं, लेकिन इतने पतले हैं कि इनसे राहत नहीं मिलती। ऐसे में महिला मरीज अपने-अपने घरों से कंबल मंगवाती हैं। खुद के लाए हुए कंबल से ही महिला मरीजों को राहत मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल ने नहीं दिए कंबल

बिलग्राम निवासी राजीव की पत्नी आकांक्षा को प्रसव के बाद महिला चिकित्सालय के वार्ड-43 में भर्ती किया गया है। उनको अस्पताल की तरफ से कोई कंबल नहीं मिला तो तीमारदार घर से ही कंबल ले आए। वह यहां शुक्रवार से भर्ती हैं।

रिश्तेदार के घर से लेकर आए कंबल
सकाहा के धर्मवीर की पत्नी रूबी भी महिला अस्पताल के वार्ड-43 में भर्ती हैं। शुक्रवार से भर्ती रूबी को अस्पताल प्रशासन की ओर से सर्दी से राहत देने के लिए कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया। शहर में ही रहने वाले रिश्तेदार के यहां से तीमारदार उनके लिए कंबल लेकर आए।

घर से मंगाना पड़ा कंबल
बरखेरा के रहने वाले दीपक की पत्नी विमला शुक्रवार की रात महिला अस्पताल के वार्ड-44 में भर्ती की गई हैं। उनको भी जिला अस्पताल से कोई कंबल नहीं मिला। उनका गांव शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। परिजन वापस गांव गए और उनके लिए कंबल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed