{"_id":"659aeae1bcf9412e3d03907b","slug":"if-there-is-negligence-in-the-cases-of-raw-liquor-and-cow-slaughter-the-chair-will-be-snatched-sp-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-9008-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब और गोकशी के मामलों में लापरवाही हुई तो छिनेगी कुर्सी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब और गोकशी के मामलों में लापरवाही हुई तो छिनेगी कुर्सी : एसपी
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान एसपी केसी गोस्वामी ने कहा कि जनसुनवाई और आईजीआरएस के जरिए आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित अवधि में करें। मौके पर जाए बिना अगर किसी ने भी शिकायत का निस्तारण किया तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि कच्ची शराब व गोतस्करी और गोकशी के मामलों में लापरवाही हुई तो कुर्सी छिनने में देर नहीं लगेगी।
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी केसी गोस्वामी ने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई करने में कोई हीलाहवाली न की जाए। अज्ञात में दर्ज मामलों का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। भूमि संबंधी विवाद की शिकायत होने पर राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर शिकायत का निस्तारण करने और भूमि विवाद रजिस्टर में इसका उल्लेख करने के निर्देश भी एसपी ने दिए। गैंगस्टर के आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करने काे भी एसपी ने कहा।
थानों में अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, शत्रुता रजिस्टर जैसे अभिलेख अपडेट रखें। सिपाहियाें की बीट बुक तैयार कर उनकी जांच भी की जाए। बैठक के दौरान एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह, एएसपी पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, सीओ हरपालपुर विनोद दुबे आदि मौजूद रहे।